Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

नोएडा में 536 भूखंड का आवंटन होगा रद्द, नोएडा प्राधिकरण ने शासन से सुझाव मांगा

top-news

नोएडा।

नोएडा प्राधिकरण से तय समय पर भूखंड के लिए अधिभोग प्रमाण पत्र या क्रियाशील सर्टिफिकेट नहीं लेने वालों के खिलाफ अब शासन के निर्देश पर कार्रवाई होगी। इसको लेकर प्राधिकरण ने शासन से सुझाव मांगा है। कोरोना के कारण औद्योगिक और संस्थागत संपत्ति के आवंटियों को दिसंबर 2022 अंत तक निर्माण का अंतिम मौका दिया गया था। शर्त थी कि तय समय में क्रियाशील प्रमाण पत्र ले लिया जाए या अधिभोग प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया जाए। अब इस शर्त को पूरा नहीं करने के दायरे में करीब 536 भूखंड आ गए हैं। इनमें 450 औद्योगिक और करीब 86 संस्थागत भूखंड हैं।

प्राधिकरण ने इनके आवंटन निरस्त करने शुरू कर दिए है। अब तक करीब 43 भूखंड का आवंटन प्राधिकरण निरस्त कर चुका है। आवंटन निरस्त होने की जानकारी मिलते ही अब आए दिन भूखंड मालिक नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों को बता रहे हैं कि उनके यहां निर्माण पूरा हो गया है। ऐसे में उनका आवंटन निरस्त न किया जाए। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि संबंधित भूखंड मालिकों को 30 दिसंबर तक काम पूरा करना था, लेकिन अब वे आकर यह बात बता रहे हैं। शासन के निर्देश पर ही भूखंड आवंटियों को दिसंबर तक का समय दिया गया था। अब आवंटन निरस्त किया जाए या मौका दिया जाए, इसको लेकर शासन से ही मार्गदर्शन मांगा जाएगा।