Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

सपा प्रत्याशी ने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चुनाव अभियान की शुरुआत

दादरी। कपिल तोंगड़

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को दादरी नगर में जनसंपर्क कर पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अयूब मलिक के लिए समर्थन जुटाया। इस दौरान सपा से नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अयूब मलिक ने मिहिर भोज डिग्री कॉलेजे स्थित सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लेते हुए अपने दैनिक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बाबा भीमराव अम्बेडकर एवं राव उमराव भाटी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि दादरी नगर महत्वपूर्ण शहर होने के बावजूद भी विकास कार्यों में पिछड़ा हुआ है, पिछले लम्बे समय से विकास की सभी योजना ठप्प पड़ी हुई है। नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। चुनाव के समय लोकलुभावन वायदे करने वाली भाजपा ने दादरी के विकास के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है, समाजवादी पार्टी विकास करने में विश्वास करती है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी अयूब मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। जबकि भाजपा अपने राजनीतिक हित के लिए जनता को जाति और संप्रदाय में बात कर आपसी भाईचारे को खत्म कर रही है। इस मौके पर से पूर्व जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, उपदेश नागर, राघवेंद्र दुबे, मिंटी खारी, मुकेश सिसोदिया, विकास भनौता, अवनीश भाटी, कुलदीप भाटी, राजेश दीक्षित, विनीत यादव एडवोकेट, मोहित नागर, संजीव नागर, प्रशांत भाटी, विजय गुर्जर, वकील सिद्दकी, नीतीश भाटी, पंकज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *