Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में विश्व नृत्य दिवस मनाया गया

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल तोंगड़

अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाने के लिए ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में इंटर हाउस नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टोपाज, एमराल्ड, रूबी और सफायर चारों सदनों के प्रतिभागियों ने एकल व समूह नृत्य पेश किया। एकल नृत्य का विषय भारतीय लोक नृत्य था। जबकि प्रत्येक समूह नृत्य ने एक प्रासंगिक सामाजिक संदेश पर जोर दिया और उसे व्यक्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदी साहित्य, फिल्म और पत्रकारिता की दुनिया के एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व डॉ वागीश सारस्वत थे। दुर्गेश्वरी देवी कथक नृत्यांगना (ज्ञानेश्वरी संस्थान, ग्रेटर नोएडा की सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक) प्रतियोगिता की मुख्य जज थीं। दुर्गेश्वरी पंडित बिरजू महाराज और ममता महाराज की शिष्या हैं। निर्णायक मण्डल में इंद्र सिंह और अंतिमा शर्मा शामिल थीं।
एकल नृत्यों में महाराष्ट्र, छोटानागपुर, बंगाल और कुमाऊं के लोक नृत्य शामिल थे। समूह नृत्य ने कभी हार न मानने, किसानों को श्रद्धांजलि, कन्या भ्रूण हत्या और स्मार्टफोन- वरदान या अभिशाप जैसे महत्वपूर्ण संदेशों पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में कन्या भ्रूणहत्या पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुत कर सफ़ायर हाउस ने तथा एकल वर्ग में छोटा नागपुर का लोकनृत्य प्रस्तुत कर रूबी हाउस ने जीत हासिल की। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *