Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

आईआईटीजीएनएल की स्मार्ट टाउनशिप में मकान व दुकान का सपना जल्द होगा पूरा, अधिक एरिया पर निर्माण कर सकेंगे उद्यमी

top-news

  • इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में अब अधिक एरिया पर निर्माण कर सकेंगे उद्यमी
  • टाउनशिप की पहली रिहायशी व कॉमर्शियल स्कीम जल्द लॉन्च करने की तैयारी
  • डीएमआईसी आईआईटीजीएनएल की 46वीं बोर्ड बैठक में ईऑक्शन के माध्यम से दोनो योजनाएं लॉन्च करने पर लगी मुहर

ग्रेटर नोएडा। कपिल तोंगड़

देश की सबसे स्मार्ट टाउनशिप में से एक आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में मकान और दुकान पानेे का सपना जल्द पूरा हो सकता है। इस टाउनशिप की पहली रिहायशी व कॉमर्शियल स्कीम लाने पर आईआईटीजीएनएल की बोर्ड ने मुहर लगा दी है।
दिल्ली-मुबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अंतर्गत दादरी के पास लगभग 747.5 एकड़ में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप बसाई गई है। यह पूरी तरह से स्मार्ट टाउनशिप है जो कि प्लग एंड प्ले इन्फ्रास्ट्रक्चर एवम ऑटोमैटिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है। डीएमआईसी और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का संयुक्त उपक्रम डी एम आई सी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड द्वारा इस टाउनशिप को विकसित किया गया है। हायर इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉर्मी मोबाइल, सत्कृति इंफोटेनमेंट, चेनफेंग (एलईडी कंपनी), जे वर्ल्ड इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कई कंपनियों ने यहां निवेश किया है। इस टाउनशिप में रिहायशी एरिया को विकसित करने की मांग की जा रही थी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ व आईआईटीजीएनएल की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी की पहल पर अब इस टाउनशिप में लोगों को रिहायश और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इस टाउनशिप की पहली रिहायशी और कॉमर्शियल मिक्स यूज स्कीम लाने के लिए आईआईटीजीएनएल की बुधवार को संपन्न बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा गया, जिस पर बोर्ड ने मुहर लगा दी है। ग्रुप हाउसिंग योजना के अंतर्गत कुल 60.69 एकड़ एरिया में 8 ग्रुप हाउसिंग भूखंडों की स्कीम लांच की जाएगी। इनमें 17400 वर्ग मीटर से लेकर 56300 वर्ग मीटर तक के भूखंड शामिल हैं। इन भूखंडों के लिए 5.25 का एफएआर होगा। इनका रिजर्व प्राइस 43000 रुपये प्रति वर्ग मीटर रखा गया है। इसी तरह 8 वाणिज्यिक मिक्स यूज भूखंडों की योजना भी जल्द लांच की जाएगी। ये भूखंड 10800 से लेकर 39900 वर्ग मीटर तक हैं। इनका रिजर्व प्राइस 74000 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। इन भूखंडों के लिए 5.5 का एफएआर होगा। आईआईटीजीएनएल की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी का कहना कि स्मार्ट टाउनशिप की इन दोनों योजनाओें के पूर्ण सफल होने की उम्मीद जताई है।

इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में अब अधिक एरिया पर निर्माण कर सकेंगे उद्यमी

देश की सबसे स्मार्ट टाउनशिप में से एक आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में औद्योगिक भूखंड खरीदने वाले आवंटी जल्द ही और अधिक एरिया पर निर्माण कर सकेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाद अब आईआईटीजीएनएल के बोर्ड ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। बुधवार को आईआईटीजीएनएल की 46वीं बोर्ड बैठक में अधिक ग्राउंड कवरेज की उद्यमियों की मांग पर मुहर लग गई है।
दरअसल, आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में ग्रेटर नोएडा की ही भवन नियमावली लागू है, जिसके अनुसार टाउनशिप मेें भूखंड लेने वाले आवंटियों को 35 फीसदी ग्राउंड कवरेज मिलता है। आईआईटीजीएनएल में अभी भी 16 भूखंड खाली हैं, जिसके लिए निवेशकों के संग आईआईटीजीएनएल की बैठक भी हुई, लेकिन ग्राउंड कवरेज कम होने के कारण रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसे देखते हुए औद्योगिक भूखंडों पर ग्राउंड कवरेज को 35 से बढ़ाकर 55 फीसदी करने के प्रस्ताव को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक के समक्ष रखा गया था, जिसे बोर्ड ने मंजूर कर दिया था। अब इस प्रस्ताव को डीएमआईसी-आईआईटीजीएनएल की बोर्ड के समक्ष भी रखा गया। आईआईटीजीएनएल की बोर्ड ने भी इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। अब भवन नियमावली में संशोधन करने के प्रस्ताव पर जन सामान्य से सुझाव व आपत्ति मांगी जाएगी। उनका निस्तारण कर शासन के पास भेजा जाएगा। वहां से अनुमति के बाद इसे लागू किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ व आईआईटीजीएनएल की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी का कहना है कि इस फैसले से टाउनशिप में औद्योगिक भूखंड खरीदने वाले उद्यमियों को बड़ी राहत मिलेगी। उद्यमी कम एरिया पर अधिक निर्माण कर अपनी जरूरत पूरी कर सकेंगे। इससे टाउनशिप में अधिक निवेश होने की उम्मीद है।

आईआईटीजीएनएल में मौजूदा एफएआर और ग्राउंड कवरेज
लैंडयूज कैटेगरी एफएआर वर्तमान ग्राउंड कवरेज
हाइटेक इंडस्ट्री आईटी सहित 2 55
ग्रीन नॉन पोल्यूटिंग इंडस्ट्री 2 और 2.25 (परचेजबल) 35
वाणिज्यिक मिक्स यूज 5.25 40
रेजीडेंसियल-ग्रुप हाउसिंग 5.5 35
रेजीडेंसियल-ईडब्ल्यूएस 2 40
यूटीलिटी 1 50
नोट: ग्राउंड कवरेज प्रतिशत मेें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *