Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

नोएडा सेक्टर 117 में फर्जी लाइसेंस दिखाकर रेस्त्रां में परोस रहे थे शराब, दो गिरफ्तार

नोएडा। कपिल तोंगड़

नोएडा के सेक्टर 117 स्थित सोरखा गांव के पास यम्मी टमी रेस्टोरेंट में फर्जी लाइसेंस दिखाकर शराब पर इसी जा रही थी। आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार रात रेस्टुरेंट में दबिश देकर मामले का पर्दाफाश किया है वहीं पुलिस ने रेस्टुरेंट संचालक परितोष श्रीवास्तव और सहायक करण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। टीम को मौके से बियर की 22 कैन और 11 बोतल अंग्रेजी शराब के अलावा शराब और बीयर की 8 खाली बोतलें बरामद हुई है।

जांच में पता चला कि संचालक ने अस्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन किया था जोकि विभाग की तरफ से निरस्त हो गया था। उसी को आधार बनाकर आरोपी अवैध रूप से शराब परोस रहे थे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है।