Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

जमीन पर अतिक्रमण होने की सूचना मिले तो तत्काल कार्रवाई करें : सीईओ

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल तोंगड़

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ने प्राधिकरण की जमीन पर अतिक्रमण को रोकने में लापरवाही पर प्रोजेक्ट व भूलेख विभाग को कड़ी फटकार लगाई। सीईओ ने जनसुनवाई के दौरान कहा कि कहीं पर भी अतिक्रमण की सूचना मिले तो उस पर तत्काल कार्रवाई करें। इंतजार करके अतिक्रमण करने वालों को अवसर न दें। अन्यथा संबंधित वर्क सर्किल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जन सुनवाई के दौरान आई शिकायत का निस्तारण करते हुए सीईओ ने स्पष्ट किया कि पानी का बकाया बिल अगर सोसाइटी के हैंडओवर से पहले का है तो बिल्डर करेगा और सोसाइटी के हैंडओवर के बाद का है तो वहां की अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन करेगी। सीईओ ने नोएडा की तर्ज पर ग्रेटर नोएडा के लिए भी पॉलिसी तैयार करने के निर्देश दिए। रितु माहेश्वरी ने ओमैक्स पाम ग्रीन के पास खराब रोड को तत्काल रिपेयर करने के भी निर्देश दिए। किसानों को लीज प्लान जारी करने में देरी की शिकायत पर सीईओ ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सभी वर्क सर्किल को तत्काल लीज प्लान जारी करने के सख्त निर्देश दिए। सीईओ ने कहा है कि समीक्षा बैठक में जिस वर्क सर्किल की तरफ से लीज प्लान जारी करने में लापरवाही दिखी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जन सुनवाई में आने वाली शिकायतों को अगली सुनवाई से पहले हल करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान एसीईओ मेधा रूपम व एसीईओ आनंद वर्धन, ओएसडी हिमांशु वर्मा सहित सभी वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।