Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Housefull 5 का टीज़र हुआ रिलीज़! पांच गुना हंसी, मस्ती और सस्पेंस का दिखा जलवा

top-news

बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘हाउसफुल’ के 15 साल पूरे होने पर मेकर्स ने इसकी अगली कड़ी ‘हाउसफुल 5’ का टीज़र जारी कर दिया है। इस बार दर्शकों को हंसी के साथ-साथ एक रहस्यमयी मर्डर मिस्ट्री का तड़का भी देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

टीज़र में शानदार स्टारकास्ट की झलक देखने को मिलती है, जिसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज़, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप सबीर जैसे सितारे शामिल हैं।

फिल्म की कहानी एक आलीशान क्रूज़ पर आधारित है, जहां कॉमेडी, रोमांस और रहस्य का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा। टीज़र में दिखाया गया है कि एक रहस्यमयी कातिल की मौजूदगी से कहानी में सस्पेंस और रोमांच भर जाता है। ‘हाउसफुल 5’ दर्शकों को न केवल हंसी से लोटपोट करेगी, बल्कि चौंकाने वाले ट्विस्ट और धमाकेदार गानों से भरपूर मनोरंजन भी देगी। यह फिल्म पूरे परिवार के साथ देखने लायक होगी। अगर आप कॉमेडी, ग्लैमर और मिस्ट्री का मज़ा एक साथ लेना चाहते हैं, तो ‘हाउसफुल 5’ आपके लिए परफेक्ट एंटरटेनमेंट साबित हो सकती है।