Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

हत्या मामले में नाबालिग निर्दोष करार, दोबारा जांच के लिए कोतवाली प्रभारी को कोर्ट में पेश होने का आदेश

top-news

ग्रेटर नोएडा। हत्या के एक मामले की सुनवाई के बाद जुविनाइल जस्टिस बोर्ड ने नाबालिग को निर्दोष करार दिया है। मामले की दोबारा से जांच कर ईकोटेक तीन कोतवाली के तत्कालीन इंचार्ज भुवनेश कुमार को 25 अप्रैल को बोर्ड के सामने उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
विनोद कुमार अपने परिवार के साथ कुलेसरा में रहते थे। उनकी पत्नी विमलेश का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग था। इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। 16 अक्टूबर 2021 को विमलेश ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर विनोद की हत्या कर दी थी।
विनोद के भाई नरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि नाबालिग घटना में शामिल नहीं था। हत्या के आरोप में नाबालिग पिछले लगभग 13 माह से जेल में ही बंद है। एक नाबालिग लड़की मामले में गवाह बनी थी।
न्यायालय में मामले की सुनवाई चल रही थी। लड़की ने अपने बयान में कहा था कि वह आरोपितों को पहचानती है। न्यायालय के सामने लडकी ने आरोपित महिला व उसके प्रेमी को पहचान लिया लेकिन नाबालिग लड़के के घटना में शामिल होने से इंकार कर दिया। घटना में पुलिस भी कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी। जिसके आधार पर न्यायालय ने नाबालिग को निर्दोष करार दिया।