Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

चोला रेलवे स्टेशन से नोएडा एयरपोर्ट तक बनेगा 16 किमी लंबा एक्सप्रेस वे, मिलेगी रेलवे व रोड कनेक्टिविटी

top-news

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बुलंदशहर जिले के चोला रेलवे स्टेशन से रेलवे व रोड कनेक्टिविटी दी जाएगी। चोला रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक 16 किमी लंबा और सौ मीटर चौड़ा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। इसके समानांतर रेलवे ट्रैक बनाया जाएगा। यमुना प्राधिकरण ने मार्स एसोसिएट्स को अध्ययन रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह रिपोर्ट रेलवे मंत्रालय को भेजी जाएगी।
प्राधिकरण सीईओ डा. अरुणवीर सिंह का कहना है कि मार्स एसोसिएट्स को पंद्रह दिनों में रिपोर्ट देने को कहा गया है। एक्सप्रेस वे व रेलवे ट्रैक के निर्माण से माल की ढुलाई में सुविधा होगी।
दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन तक पहुंची यमुना प्राधिकरण की सीमा
बुलंदशहर जिले के 55 गांव अधिसूचित होने के बाद यमुना प्राधिकरण की सीमा दिल्ली हावड़ा रेलवे मार्ग तक पहुंच गई है। बुलंदशहर जिले के चोला व वैर रेलवे स्टेशन प्राधिकरण की सीमा पर हैं। वैर से होकर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर भी गुजर रहा है। नोएडा एयरपोर्ट 16 किमी लंबे रेलवे ट्रैक के जरिये डीएफसीसी से जुड़ जाएगा।विभिन्न राज्यों के बीच माल की ढुलाई आसान व तेज गति से होगी।
डीएफसीसी से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को डीएफसीसी से कनेक्टिविटी के लिए रेलवे लाइन व ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनाने की योजना है। इसकी अध्ययन रिपाेर्ट मार्स एसोसिएट्स तैयार करेगी। चोला रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक 16 किमी लंबा एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। इसके समानांतर रेलवे ट्रैक बिछेगा। एक्सप्रेस वे सौ मीटर चाड़ा होगा। यह एक्सप्रेस वे नोएडा एयरपोर्ट की पूर्वी दिशा में 130 मीटर चौड़ी पेरिफेरल रोड से जुड़ेगा।