Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में 2 की मौत, 10 घायल

top-news

ग्रेटर नोएडा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दादरी कोतवाली क्षेत्र के मायचा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो ट्रैवलर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैवलर में सवार एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। सभी लोग राजस्थान के रहने वाले हैं और वह कैंची धाम से वापस राजस्थान लौट रहे थे। तभी मंगलवार सुबह सात बजे के करीब एक्सप्रेस वे पर हादसा हो गया।
हादसे में 8 साल के बच्चे प्रतीक और 31 वर्षीय देवेंद्र चौधरी की मौत हुई है। प्रियंका, रानी चौबे, रजनी चौबे, प्रकाश चौबे, नेहा और हर्ष पांडे समय 10 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग और घायल सभी राजस्थान के रहने वाले हैं और एक दूसरे के पड़ोसी हैं।
गाड़ी साइड खड़ी करने के दौरान हुआ हादसा
जांच में पता चला है कि टेंपो ट्रैवलर में सवार एक बच्चे को पेशाब आई थी। जैसे ही चालक ने गाड़ी को साइड में खड़ी करने की कोशिश की तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो ट्रैवलर में टक्कर मार दी और हादसा हो गया।