Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

गाजियाबाद में मां-बेटी ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे पुलिसकर्मियों का स्कूटी से किया पीछा, बनाया VIDEO

top-news

गाजियाबाद। एक तरफ पुलिस जहां जगह-जगह पर चेकिंग बूथ बनाकर लोगों के चालान कर रही है, वहीं पुलिसकर्मी यातायात नियमों को तोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया सोमवार रात कलेक्ट्रेट के सामने का आया है। लेपर्ड बाइक पर सवार दो पुलिसकर्मी बिना हेलमेट लगाए गश्त कर रहे हैं। उनके पीछे स्कूटी पर चल रही मां-बेटी ने उनका वीडियो बनाया और उनसे लगातार यातायात नियम तोड़ने के बारे में पूछा।
1 किलोमीटर तक किया पुलिसकर्मियों का पीछा
इतना ही नहीं मां बेटी ने पुलिसकर्मियों से यहां तक कह दिया कि क्या यातायात नियम केवल आम लोगों के लिए हैं। बिना हेलमेट लगाए उन्हें शर्म नहीं आ रही है क्या? इस वीडियो को स्कूटी सवार युवती ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी कर दिया। वीडियो में मां-बेटी ने करीब 1 किलोमीटर तक पुलिसकर्मियों का पीछा किया।
वीडियो बनता देख पुलिसकर्मियों ने बाइक दौड़ा दी और हूटर भी बजाया। लेकिन मां बेटी ने इंग्राहम कट तक उनका पीछा किया। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने बाइक का एक हजार रुपये का चालान किया है। यह बाइक एसएसपी गाजियाबाद के पद नाम पर पंजीकृत है।