Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

सोसायटी की लिफ्ट में 15 मिनट तक फंसा रहा व्यक्ति, दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर

top-news

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेफेयर रेजिडेंसी सोसायटी में रविवार को डी टावर में लिफ्ट खराब होने का मामला सामने आया है। जब लिफ्ट खराब हुई तो उसमें एक व्यक्ति सवार था। सोसायटी के लोगों का आरोप है कि व्यक्ति 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा।
सूचना मिलने पर बिल्डर प्रबंधन ने लिफ्ट को चाबी से खोलने की कोशिश की, लेकिन लिफ्ट नहीं खुली। लोगों का आरोप है कि लिफ्ट तोड़कर व्यक्ति को बाहर निकाला जा सका। मेंटेनेंस प्रबंधन का कहना है कि शिकायत सोसायटी के किसी भी व्यक्ति ने उनसे नहीं की है।
वोल्टेज कम होने से रुकी लिफ्ट
सोसायटी निवासी प्रतीक बैजल ने बताया कि सोसायटी के डी टावर में करीब 50 परिवार रहते हैं। वोल्टेज कम होने पर अचानक लिफ्ट झटके के साथ रुक गई। दूसरे फ्लोर पर 15 मिनट तक एक निवासी फंसे रहे। लिफ्ट में इमरजेंसी अलार्म व अन्य सुविधा न होने की वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना के समय सुरक्षा गार्ड भी तैनात नहीं था। लिफ्ट के समीप से गुजर रहे लोगों ने बिल्डर प्रबंधन को लिफ्ट में किसी के फंसे होने की सूचना दी।
दरवाजा तोड़कर व्यक्ति को निकाला बाहर
मेंटेनेंस की टीम ने लिफ्ट को चाबी से खोलने का कई बार प्रयास किया। लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर व्यक्ति को बाहर निकाला जा सका। टावर में एक ही लिफ्ट निवासियों के लिए लगी है। घटना के बाद से वह भी बंद पड़ी है। ऐसे में टावर में रह रहे 50 से अधिक परिवार सीढ़ियों से उतरने को मजबूर हैं।