Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

मसूरी झाल में नहाने के लिए आए दो युवक डूबे, एक का शव मिला; दूसरे की तलाश जारी

top-news

गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल स्थित झाल में रविवार दोपहर नहाने के लिए आए दो युवक डूब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखाेरों की मदद से युवकों की तलाश शुरू की तो एक युवक का शव बरामद हो गया, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। युवक की तलाश के लिए पुलिस एनडीआरएफ की मदद ले रही है। मामले में फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोस्तों के साथ नहाने गया था
वेव सिटी के बम्हैटा के रहने वाले बिट्टू व जोनी क्षेत्र की ही एक फैक्ट्री में कामगार हैं। वह रविवार को अपने तीन दोस्तों शिवम, मनीष व एक अन्य के साथ नाहल स्थित झाल पर नहाने के लिए आए थे। इस दौरान अचानक जोनी व बिट़्टू झाल में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों की निगाह बिट्टू पर नहीं पड़ी, लेकिन जोनी पर पड़ गई।
बिट्टू का शव बरामद
उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू कराया। इस दौरान जोनी नहीं मिला, लेकिन बिट्टू का शव बरामद हो गया। साथियों ने बताया कि बिट्टू पहले नहाकर बाहर निकल गया था, इसके चलते उन्हें लगा कि वह बिना बताए घर लौट गया है।
इसके बाद पुलिस शाम तक एनडीआरएफ की मदद से जोनी को तलाशती रही। एसीपी मसूरी निमिष पाटिल का कहना है कि जोनी की तलाश की जा रही है। बिट्टू का शव बरामद होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्वजन को सूचना देकर उन्हें मौके पर बुलवा लिया गया था। मामले में जांच की जा रही है।