Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

Noida के निजी अस्पताल में फिजियोथेरेपी यूनिट में आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, कोई हताहत नहीं

top-news

Noida: बुधवार सुबह नोएडा के एक निजी अस्पताल के फिजियोथेरेपी यूनिट में अचानक आग लग गई। फायर विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 8 बजे अस्पताल कर्मचारियों ने कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पास के तीन दमकल केंद्रों से फायर टेंडर्स मौके पर पहुंचे और लगभग एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Noida: अधिकारी प्रदीप चौबे ने कही ये बात 

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित फिजियोथेरेपी यूनिट में लगी थी, जो मुख्य अस्पताल भवन से थोड़ी दूरी पर स्थित है। इस कारण किसी मरीज को बाहर निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सोमवार रात यूनिट बंद होने से पहले कुछ इलेक्ट्रिक उपकरण चालू रह गए थे, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। अस्पताल स्टाफ ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें बढ़ने पर दमकल विभाग को बुलाया गया।

इस तरह आग फैलने से रोका गया 

चौबे ने बताया कि “Noida फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता से कार्रवाई की, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका। यूनिट बंद थी और किसी प्रकार की अफरातफरी नहीं हुई। इस प्रकार की घटनाओं से सबक लेते हुए अस्पताल प्रबंधन को इलेक्ट्रिकल सुरक्षा मानकों का पालन करना चाहिए।” इस घटना ने अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा उपायों की एक बार फिर से समीक्षा करने की जरूरत को उजागर किया है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video