Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

Greater Noida: सीनियर सिटीजन सोसाइटी में लिफ्ट में फंसा परिवार, पुलिस ने तोड़कर निकाला बाहर

top-news

Greater Noida: रविवार देर रात ग्रेटर नोएडा के पी-4 स्थित सीनियर सिटीजन सोसाइटी में एक बड़ी लापरवाही सामने आई जब एक ही परिवार के छह सदस्य लिफ्ट में करीब 45 मिनट तक फंसे रहे। मेरठ निवासी मुकेश कुमार अपने परिवार समेत वृंदावन दर्शन के बाद यहां पहुंचे थे और बेटे के फ्लैट में रुके थे। मेरठ लौटते समय जब वे लिफ्ट से नीचे जा रहे थे, तभी रात करीब 3:26 बजे लिफ्ट बीच में अटक गई। परिवार ने इमरजेंसी बटन दबाया, लेकिन कोई मदद नहीं आई। महिलाओं और बच्चों समेत सभी लोग गर्मी के कारण बुरी तरह परेशान हो गए।

Greater Noida: समय रहते पहुँची पुलिस 

घबराए परिवार ने पहले बेटे को फोन किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद लगातार शोर मचाया गया, फिर भी कोई सुरक्षाकर्मी नहीं आया। आखिरकार डायल-112 पर कॉल किया गया। सूचना मिलते ही बीटा-2 कोतवाली की पीआरवी-2554 मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक सूरजपाल, आरक्षी राजकुमार और होमगार्ड जयप्रकाश भाटी ने मौके पर पहुंचकर लोहा रॉड से दरवाजा तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। Greater Noida पुलिस की इस तत्परता के लिए पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने टीम को ₹25,000 का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

दिखी सोसाइटी की लापरवाही 

इस घटना के बाद सोसाइटी प्रबंधन की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। निवासियों का आरोप है कि भारी मेंटेनेंस शुल्क के बावजूद मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। लिफ्ट में फंसे लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे लेकिन कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। यदि समय रहते पुलिस नहीं पहुंचती, तो कोई गंभीर हादसा हो सकता था। पूर्व में भी इस सोसाइटी में सुरक्षा को लेकर कई शिकायतें आ चुकी हैं। Greater Noida पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video