Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन, स्कूल-कॉलेज समेत सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य

top-news

नोएडा। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, कार्यालय, शापिंग मॉल के साथ सार्वजनिक जगह पर मास्क लगाना जरूरी हो गया है। रेलवे और बस स्टेशनों के गेट पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। शहर में हर दिन कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
संक्रमण के बढ़ते मामले देखकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी करते हुए सभी जगह मास्क लगाना जरूरी कर दिया है।
जानें कितनी दर्ज हुई संक्रमण दर
पहले सिर्फ सरकारी और निजी अस्पतालों में मास्क लगाना जरूरी था। गुरुवार को मिले संक्रमितों में पॉजीटिविटी रेट 6.60 प्रतिशत का रहा। सर्दी, जुकाम, बुखार या फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर मरीज को क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सरकारी और निजी अस्पतालों के लिए भी कोविड प्रोटोकॉल अनिवार्य किया गया है। बिना मास्क प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा।
साथ ही फीवर हेल्प डेस्क और कोविड हेल्पडेस्क स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अस्पतालों के पंजीकरण काउंटरों और दवा काउंटरों पर शारीरिक दूरी का अनुपालन कराते हुए कतार लगाने के निर्देश दिए गए हैं। शादी समारोह एवं अन्य आयोजनों में भी मास्क की अनिवार्यता और शारीरिक दूरी का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
सिनेमा हाल में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ एक सीट खाली छोड़ने के लिए निर्देशित किया गया है। बिना मास्क सिनेमा में भी एंट्री नहीं दी जाएगी। बाजार और मॉल में खरीदारी करते समय मास्क व दस्ताने पहनने की हिदायत लोगों को दी गई है। नियमित अंतराल पर बसों और मेट्रो में सैनिटाइजेशन करना होगा।