Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

कोचिंग संस्थान के वर्चस्व की लड़ाई में पेंटर ने चुकाई कीमत; सरेराह हुआ अपहरण, 5 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया

top-news

गाजियाबाद। नंदग्राम के पांच नंबर भट्टा रोड से बृहस्पतिवार दोपहर बाद एक पेंटर (पुताईकर्मी) को सरेराह अगवा कर लिया गया। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद देर शाम पेंटर को रेस्क्यू किया।
अपहरण के आरोप में कोचिंग इंस्टिट्यूट के संचालक, उसके भाई और कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपहरण में प्रयोग हुई स्विफ्ट कार के साथ पेंटर की बाइक भी बरामद कर ली गई है।
जानें पूरा मामला
एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सिहानी के विश्वास नगर में रहने वाला संजीव कुमार, उसका भाई पुष्पेंद्र और उसका कर्मचारी गौतमबुद्धनगर का शिवा है। दोपहर बाद करीब ढाई बजे अपहरण की सूचना मिली थी। एसएचओ नंदग्राम बिजेश कुमार सिंह टीम के‌ साथ मौके पर पहुंचे तो लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति दीवार पर कोचिंग इंस्टिट्यूट के विज्ञापन की पुताई कर रहा था।
इसी दौरान स्विफ्ट कार सवार कुछ लोग आए और उसे पीटते हुए कार में बिठाकर भाग गए। एक व्यक्ति उसकी बाइक को कार के पीछे ले गया। कुछ ही देर में पंचशील प्राइम रोज सोसाइटी में रहने वाले ईशान मौके पहुंचे और बताया कि अगवा किया गया व्यक्ति उनका कर्मचारी विपिन है। विपिन को उन्होंने अपने गोविंदपुरम स्थित कोचिंग इंस्टिट्यूट के विज्ञापन की पेंटिंग का काम दिया था।
मारपीट कर किया अगवा
एसीपी के मुताबिक विपिन का अपरहण कोचिंग इंस्टिट्यूट के वर्चस्व को लेकर ही किया गया था। शुरुआती छानबीन में पता चला कि मोरटी में संजीव और पुष्पेंद्र भी अपना कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाते हैं। इन दोनों ने ही विपिन को दूसरे कोचिंग इंस्टिट्यूट के विज्ञापन की पुताई करते देख उससे मारपीट की थी। दोनों का कहना था कि उनके क्षेत्र में दूसरे के इंस्टिट्यूट का विज्ञापन क्यों कर रहा है।