Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

कदम ग्रुप, M3M बिल्डर और इंडिया बुल्स से 200 करोड़ की वसूली करेगा यमुना प्राधिकरण, जारी किया नोटिस

top-news

नोएडा। यमुना प्राधिकरण (Noida Authority) ने कदम ग्रुप, एम थ्री एम बिल्डर (M3M) और इंडिया बुल (India Bull) को दो सौ करोड़ रुपये का नोटिस जारी किया है। इन पर सेक्टर-128 में 73 एकड़ जमीन प्राधिकरण की बिना अनुमति के बेचने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, जेपी इंफ्राटेक को नोएडा के सेक्टर-128 में एलएफडी के तहत पांच सौ हेक्टेयर जमीन दी गई थी। इसमें से कदम ग्रुप ने 73 एकड़ जमीन जेपी इंफ्राटेक से खरीदी थी। बाद में इस जमीन को पहले इंडिया बुल व बाद में एम थ्री एम समूह की कंपनी को बेच दिया गया।
लेकिन प्राधिकरण से इसके लिए टीएम ट्रांसफर मेमोरेंडम नहीं कराया गया और शुल्क का भी भुगतान नहीं किया गया। नौ अप्रैल को शिप्रा समूह (कदम) की ओर से गाजियाबाद में इंडिया बुल्स, एम 3 एम कंपनी के 18 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद प्राधिकरण को यह जानकारी सामने आई
प्राधिकरण ने 200 करोड़ रुपये वसूलने नोटिस जारी कर, संपत्ति को गलत तरीके से बेचने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। नोएडा प्राधिकरण को पत्र भेज कर जमीन पर किसी तरह के निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृत न करने का आग्रह किया गया है।