Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

पति व बेटों को छोड़ लिव इन में रह रही महिला फंदे पर लटकी मिली, प्रेमी पर प्रताड़ित करने का आरोप

top-news

गाजियाबाद। डूंडाहेड़ा में नौ अप्रैल की रात को एक महिला किचन में फंदे पर लटकी मिली। वह पति व दो बेटों को छोड़कर प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी। इसी मकान में प्रेमी की पत्नी व बच्चे भी रहते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग यानी फांसी लगने से मौत की पुष्टि हुई है। महिला की बहन ने प्रेमी व उसकी पत्नी के खिलाफ थाना क्रासिंग रिपब्लिक में शिकायत दी है कि उसे अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी दे प्रताड़ित किया जा रहा था।
15 साल पहले महिला की हुई शादी
मेरठ की महिला की शादी 15 साल पहले मुजफ्फरनगर के व्यक्ति से हुई थी। दोनों के पांच व 10 वर्ष के दो बेटे हैं। करीब ढाई साल पहले लालकुआं के पास रहने के दौरान महिला नोएडा की रियल एस्टेट कंपनी में जाब करती थी, जहां वह मुजफ्फरनगर के ही एक व्यक्ति से मिली और उसने खुद को अविवाहिता बता महिला को शादी का झांसा दिया। दबाव देकर पति व बच्चों को छुड़वाकर अपने साथ रखने लगा।
अश्लील वीडियो वायरल करने की देता धमकी
महिला की बहन के मुताबिक व्यक्ति ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए। शादी की बात पर इन्हें प्रसारित करने की धमकी देकर मारपीट करने लगा। छह माह पूर्व उसने अपनी पत्नी के बारे में बताया और उसके साथ रहने को मजबूर किया। आरोप है कि प्रेमी व उसकी पत्नी अक्सर महिला को पीटते थे और रविवार को भी झगड़ा हुआ था।