Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

नीलामी प्रक्रिया के तहत आम आदमी और MSME उद्यमियों को इस क्षेत्र से खत्म करना चाहते हैं प्राधिकरण?

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल तोंगड़

गौतम बुध नगर में इस समय तीन औद्योगिक प्राधिकरण कार्य कर रहे हैं। जिनमें सबसे पहले नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की स्थापना हुई थी। उसके बाद ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, और सबसे आखिर में यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण की स्थापना हुई। जैसे कि इन प्राधिकरण के नाम से ही पता लग रहा है कि इनकी स्थापना क्षेत्र में उद्योगों के विकास के लिए की गई थी। जिसमें इन्हें जिले में ज्यादा से ज्यादा उद्योग स्थापित करने थे और उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान करनी थी। लेकिन अगर हम आज की स्थिति पर बात करें तो यह तीनों प्राधिकरण अपने जन्म के उद्देश्य को भूल चुके हैं।

इस समय प्राधिकरण में औद्योगिक, रिहायशी, कमर्शियल आदि प्लॉट बेचने का एक नया चलन चला है जिसमें प्लॉटों की बोली लगाई जाती है या कहे तो नीलामी के जरिए प्लॉट बेचने शुरू कर दिया है जो कि उद्योगों और शहर में अपना घर बनाने वाले आम आदमी के लिए सबसे बुरे दिन है। प्राधिकरण द्वारा प्लॉट नीलामी के जरिए बेचे जाना एक काला अध्याय साबित होगा, प्राधिकरण की स्थापना शहर को बसाना, हर वर्ग को घर देना और उद्योगों के लिए सस्ती दर पर जमीन उपलब्ध कराना था। ना कि महंगे रेट पर जमीन बेचना।

प्राधिकरण अपने मूल काम को भूल कर प्रॉपर्टी डीलिंग करने लगे हैं

नीलामी के जरिए प्लॉट बेचने की प्रथा यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने शुरू की थी। जिसे देखा देख दूसरे प्राधिकरण में भी इसकी शुरुआत हो गई है। क्या प्राधिकरण का उद्देश्य महंगे दामों पर जमीन बेचना ही है क्या? प्राधिकरण की स्थापना प्रॉपर्टी डीलिंग के काम के लिए की गई थी किसान से सस्ते दाम पर जमीन लेकर नीलामी के जरिए महंगे से महंगे दाम पर बेचना एकमात्र उद्देश्य प्राधिकरण का रह गया है प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी औद्योगिक प्लॉट महंगे दामों पर बेचकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं जबकि उन्हें यह भी मालूम होना चाहिए छोटे उद्यमी उद्योग लगाने के लिए कभी भी महंगे दामों पर जमीन नहीं खरीदते हैं।

नीलामी के जरिए प्लॉट बेचकर छोटे उद्यमी और आम आदमी को शहर से दूर करना चाहते हैं क्या

आए दिन प्राधिकरण से खबर आती रहती है कि आज एक प्लॉट नीलामी प्रक्रिया के तहत अपने कीमत से 200% ज्यादा कीमत पर बिका (जिन प्लॉटों की कीमत प्राधिकरण के रेट के हिसाब से एक करोड़ होनी चाहिए वह नीलामी के तहत 2 करोड़ में बिक रहे हैं) जिस तरह से नीलामी प्रक्रिया चल रही है हर तरह के प्लॉट नीलामी के तहत ही बेचे जा रहे हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है यह प्राधिकरण छोटे उद्यमी और आम आदमी को शहर से दूर करना चाहते हैं यहां सिर्फ बड़े बिजनेसमैन और अभी लोग भी रहेंगे क्योंकि आम आदमी सिर्फ बेस्ट एलॉटमेंट प्राइस पर सकता है बोली लगाना उसके बस की बात नहीं और यही हाल छोटे उद्यमियों का है उनके पास लिमिटेड पूजी होती है उसमें वह बोली लगाकर प्लॉट खरीदे या अपना उद्योग लगाए। अगर बिल्डर नीलामी प्रक्रिया के तहत प्लॉट दुगनी कीमत पर खरीदेगा तो फिर लोगों को फ्लैट भी दोगुनी कीमत पर मिलेंगे प्राधिकरण अपना मुनाफा कमाने के चक्कर में लोगों के शहर में घर खरीदने के सपने को चकनाचूर कर रहा है

नीलामी के माध्यम से जो प्लॉट बेचे जा रहे हैं उन्हें 75% इन्वेस्टर खरीद रहे हैं।

प्राधिकरण द्वारा औद्योगिक प्लॉट जो नीलामी माध्यम से बेचे जा रहे हैं उन्हें खरीदने वाले 75% लोग इन्वेस्टर है जो अपना पैसा बढ़ाने के लिए यह प्लॉट खरीद रहे हैं अगर प्लॉट इन्वेस्टर खरीदेंगे तो उद्योग कौन लगाएगा। क्षेत्र के लोगों को रोजगार कैसे मिलेगा क्षेत्र का विकास कैसे होगा?

उत्तर प्रदेश सरकार को प्लॉटों के लिए नीलामी प्रक्रिया पर रोक लगा देनी चाहिए। अगर हमें सही मायने में उद्योग स्थापित करने है। और हर वर्ग को प्लॉट उपलब्ध कराने हैं अगर ये प्लॉटों में नीलामी प्रक्रिया बंद नहीं हुई तो भविष्य में इसके बड़े नुकसान होगा। जमीन तो महंगे रेटों पर बिक जाएगी लेकिन उद्योग कौन चलाएगा सरकार को टैक्स कैसे मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *