Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

बेटी के जन्मदिवस पर राघवेंद्र ने रच दी थी मानसी की हत्या की साजिश, तकिया से मुंह दबाकर मर्डर की पुष्टि

top-news

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के देवला गांव में हुई दो साल की बच्ची मानसी की हत्या की साजिश एक साल पहले ही जन्मदिवस के दिन रच दी गई थी, जब आरोपित राघवेंद्र व पीड़ित पिता शिवकुमार के बीच पत्नी के घर पर जाकर खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि बच्ची की हत्या तकिया से मुंह व हाथ से गला दबाकर की गई है।
7 अप्रैल को हुई थी हत्या
हत्या सात अप्रैल की दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच की गई है। आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। दरअसल, एक साल पहले राघवेंद्र की बेटी का जन्मदिवस था। मोहल्ले के सभी बच्चों को खाने पर बुलाया था। खाना बनाने में हाथ बंटाने के लिए राघवेंद्र ने शिवकुमार की पत्नी को घर बुला लिया था।
यह बात शिवकुमार को बुरी लगी कि उसकी पत्नी बिना उसको बताए पड़ोसी के घर खाना बनाने क्यों चली गई। उस दिन राघवेंद्र व शिवकुमार दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था। राघवेंद्र को यह बात बुरी लगी कि उसकी बेटी के जन्मदिवस वाले दिन पड़ोसी ने झगड़ा किया। उसी दिन उसने तय कर लिया था कि वह शिवकुमार की दुनिया से बेटी का नामों निशान मिटा देगा।
इसी वजह से उसने शिवकुमार की बेटी को अपने कमरे में ले जाकर उसकी हत्या कर दी और दो दिन तक शव कमरे में हैंगर पर बैग के अंदर रखा रहा। हैंगर दरवाजे के पीछे टंगा था। सात अप्रैल यानी शुक्रवार दोपहर दो बजे गायब हुई बच्ची को स्वजन व पुलिस दो दिन तक ढूंढते रहे। रविवार शाम आरोपित राघवेंद्र के कमरे से बाहर आने वाली नाली में लोगों ने खून देखा और पुलिस को बताया।
खून बहने से शव तक पहुंची पुलिस
पुलिस कमरा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। बदबू आने पर शक हुआ कि शव कमरे में है। दरवाजे के पीछे देखने पर पता चला कि खून की बूंद वही से टपक कर नाली तक पहुंची। जब भी किसी बच्ची के नाक पर तकिया रखकर दबाया जाता है और शव को मोड़ कर बैग में रख दिया जाता है कि नस फटने से नाक से खून निकलने लगता है। इस केस में भी ऐसा ही हुआ है।