Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

नोएडा में सारनाथ की तर्ज पर बनेगा 21 फीट ऊंचा अशोक स्तंभ, तैयारी शुरू

top-news

नोएडा। जी 20 सम्मेलन से पहले नोएडा प्राधिकरण शहर की सूरत को बदलना चाहता है। इसके लिए सुंदरीकरण का काम चल रहा है, जिससे शहर साफ सुथरा दिखे और आगंतुकों को आकर्षित किया जा सके, इसलिए जगह-जगह स्कल्पचर लगाए जा रहे हैं। इसी के तहत सारनाथ के बाद अब शहर में अशोक स्तंभ बनाया जाएगा।
प्राधिकरण ने इस लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द प्राधिकरण टेंडर जारी करने जा रहा है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में जी-20 के कार्यों के तहत अशोक स्तंभ का निर्माण करने की हरी झंडी दे दी है। इसके लिए 16 लाख रुपये खर्च करने का फैसला भी लिया गया। अशोक स्तंभ को वर्क सर्किल पांच के क्षेत्र में सेक्टर-66, 71 के सेंट्रल वर्ज पर बनाया जाएगा।
इसकी ऊंचाई करीब 21 फीट होगी। इसका निर्माण स्टोन मेटल से किया जाएगा। इसमें चार शेर होंगे, जो चारों दिशाओं की ओर मुंह कर खड़े होंगे। इसके नीचे एक गोल आधार बनाया जाएगा। इसमें हाथी, घोड़ा, एक सांड और एक सिंह बनाया जाएगा।
यह सभी दौड़ती हुई मुद्रा में बनाए जाएंगे। नोएडा प्राधिकरण के उपमहाप्रबंधक (सिविल) श्रीपाल भाटी इस डिजाइन को प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने अनुमति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *