Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

चाइनीज टूल व एप से दिल्ली NCR में चुराईं 100 से अधिक कार, दो बदमाश गिरफ्तार

top-news

गाजियाबाद। थाना विजयनगर पुलिस ने चाइनीज टूल व एप से कार चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनसे दो कार के साथ ईसीएम (इंजन कंट्रोल यूनिट) प्लेट को हैक करने में काम आने वाला इंटरनेट कनेक्टेड सिस्टम और मोबाइल बरामद किया है।
100 से अधिक कारों की कर चुके हैं चोरी
मोबाइल में इंस्टाल्ड एप को सिस्टम से जोड़ लॉक को डिकोड कर लेते हैं और महज दो मिनट में ही कार चोरी कर फरार हो जाते हैं। इस प्रक्रिया में जीपीएस को भी डीएक्टिवेट कर दिया जाता है। इसके बाद कार की असली चाबी भी बेकार हो जाती है। यह अंतरराज्यीय गिरोह दिल्ली-एनसीआर में 100 से अधिक कार चोरी कर चुका है।
एसीपी कोतवाली सुजीत राय ने बताया कि विजयनगर एसएचओ अनीता चौहान ने टीम के साथ सोमवार सुबह डीपीएस चौराहा के पास से पंचशील कालोनी में रहने वाले गौरव भाटी उर्फ अमन और शाहपुर बम्हैटा में रहने वाले उमेश को पकड़ा है, जबकि हापुड़ के बाबूगढ़ में रहने वाला दीपांशु चौहान फरार हो गया। इनसे प्रताप विहार से चोरी बलेनो और बुलंदशहर से चोरी वैगनआर कार बरामद हुई है।
इसके अलावा आरोपितों ने नोएडा सेक्टर-58 और दिल्ली के जहांगीरपुरी से भी कार चोरी की है। एसीपी ने बताया कि चोरों के मोबाइल में सुजुकी कारों की ईसीएम से जुड़ने वाला एप बरामद हुआ है। दोनों ने बताया कि टूल और एप दोनों ही चाइनीज हैं, जो नोएडा के एक व्यक्ति ने दिए थे। पुलिस के मुताबिक टूल और एप लगभग वैसे ही हैं, जैसे कार एजेंसियों के पास होते हैं। गौरव ने बताया कि वह मोपेड पर कपड़ों की फेरी लगाने के बहाने कालोनियों में रेकी करता था।