Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

शालीमार गार्डन में कारोबारी के घर 46 लाख की चोरी, गहने व नकदी पर किया हाथ साफ

top-news

साहिबाबाद। नवसृजित शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विस्तार दो के गिरधर प्लाजा में सोमवार को दिनदहाड़े टाइल्स कारोबारी के फ्लैट का कुंडा काटकर चोर घर में रखा जेवर नकदी से भरा लाकर ही उठा ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 46 लाख रुपये है। साहिबाबाद, शालीमार गार्डन थाने की पुलिस, एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी है।
पेशे से अधिवक्ता हैं टाइल्स कारोबारी विक्रम शुक्ला
शालीमार गार्डन विस्तार दो के गिरधर प्लाजा के दूसरे तल पर टाइल्स कारोबारी विक्रम शुक्ला का फ्लैट है। वह अधिवक्ता भी हैं। सोमवार सुबह पौने 10 बजे फ्लैट पर ताला लगाकर कड़कड़डूमा कोर्ट गए थे। रात आठ बजे जब फ्लैट पर पहुंचे तो मेनगेट का कुंडा कटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। वह बेडरूम में गए तो देखा कि आलमारी में रखा लाकर और म्यूजिक सिस्टम गायब था। चोर अन्य कोई सामान नहीं ले गए। पास में ही पड़े चांदी के कुछ सिक्के भी चोर छोड़ गए।
46 लाख रुपये के सामान पर किया हाथ साफ
पीड़ित ने बताया कि लाकर में करीब 45 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर और डेढ लाख रुपये थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चोरी की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन विवेक चंद यादव, सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद भास्कर वर्मा मौके पर पहुंचे। मेनगेट पर लगा सीसीटीवी कैमरा भी चोरों ने छत की ओर मोड़ दिया। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
पड़ोसियों को नहीं लगी भनक
एक तल पर आठ फ्लैट हैं। सभी में परिवार रहते हैं। चोरों ने इतनी सफाई से वारदात की है कि आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों को भी इसकी भनक नहीं लगी। सीढियों के पास में ही चौकीदार भी रहता है। उसको भी इसकी जानकारी नहीं हुई। पुलिस की टीम प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *