Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

एलिवेटेड रोड पर डांस करने वाले युवकों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई, कार को किया सीज

top-news

नोएडा। एलिवेटेड पर शनिवार को एक कार पर युवकों के डांस करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। 19 सेकंड की इस वीडियो में चार युवक कार के ऊपर और तीन गाड़ी के पीछे गाने की तेज आवाज पर थिरक रहे थे। सड़क पर खड़ी इस कार के आगे वाले दोनों दरवाजे खुले थे।
कार को पहचान कर किया सीज
रविवार को सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कार की पहचान कर उसे सीज कर छह युवकों के खिलाफ धारा-151 (शांति भंग) की कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत के तुरंत बाद मामले का संज्ञान लेेकर कार युवकों की तलाश की गई। सीसीटीवी के आधार पर कार की पहचान कर उसे सीज कर दिया गया है।
शांति भंग की कार्रवाई की गई
वहीं युवकों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। वहीं यातायात पुलिस की ओर से रविवार को सेक्टर-38 ए स्थित गार्डन गैलेरिया पर कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए ड्रंकन-ड्राइविंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सेक्टर-67/68 हल्दी राम कंपनी व डीएस ग्रुप मार्ग पर अनाधिकृत, नो पार्किंग में खड़े एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।