Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

‘ Family Man 3’ के अभिनेता रोहित बसफोर का निधन, गरभंगा वाटरफॉल्स में हादसे का शिकार

top-news

‘फैमिली मैन 3’ में नजर आने वाले अभिनेता रोहित बसफोर का दुखद निधन हो गया है। हिंदुस्तान टाइम्स की पुष्टि के अनुसार, रोहित का शव रविवार (27 अप्रैल) को गरभंगा वॉटरफॉल्स के पास मिला। गुवाहाटी प्लस की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रोहित का वॉटरफॉल में गिरना एक दुर्घटना थी। बताया गया है कि रोहित अपने नौ साथियों के साथ पिकनिक मनाने गए थे। घटना दोपहर लगभग 2 बजे हुई। रानी पुलिस चौकी के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें 4 बजे सूचना मिली और वे 4:30 बजे मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ टीम ने शाम 6:30 बजे रोहित का शव बरामद किया।

पुलिस ने फिलहाल किसी तरह की साजिश से इनकार किया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है। रोहित पिछले साल से ‘फैमिली मैन 3’ के सेट्स से तस्वीरें साझा कर रहे थे। नवंबर में उन्होंने जयदीप अहलावत और दलिप ताहिल के साथ तस्वीरें पोस्ट कर लिखा था, “बेहतरीन अनुभव मिला।” उनकी असमय मृत्यु से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।