Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

‘ मायके से 2 लाख रुपये लेकर आओ नहीं तो दोस्तों के साथ बनाओ संबंध’ , पति ने पत्नी पर बनाया दबाव

top-news

नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि पति दो लाख रुपये मायके से लाने व न देने पर आए दिन अपने दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाता था।
महिला ने अवैध संबंध बनाने से इनकार कर दिया, तो पति ने उसके साथ मारपीट की और दादरी बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अब पति, ससुर, सास, ननद समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
एक साल पहले हुई थी शादी
दादरी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की शादी पिछले 21 मार्च 2022 को हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति महिला से दो लाख रुपये लाने की मांग करने लगा।
संबंध बनाने से इनकार करने पर की मारपीट
आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर आरोपित पति महिला पर दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। महिला ने जब इनकार किया तो आए दिन महिला के साथ मारपीट की जाती। उसे खाना भी नहीं दिया जाता था।
देह व्यापार का बना रहे दबाव
महिला ने पुलिस को बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उससे देह व्यापार करने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर मायके से दहेज के रूप में लाखों रुपये की मांग की जाती है।
इस मामले में पति, सास, ननद, देवर, ससुर समेत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी ग्रेटर नोएडा सार्थक सेंगर ने बताया कि प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।