Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

सदस्यों की चेन बनाने के नाम पर करोड़ों की कमाई का दिया झांसा, कारोबारी से ठगे साढ़े 22 हजार रुपये

top-news

गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र में ठगों ने एक कारोबारी को डॉलर में कमाई का झांसा देकर साढ़े 22 हजार रुपये ठग लिए। आरोपितों ने एक कंपनी में सदस्यों की चेन बनाकर करोड़ों की कमाई का झांसा दिया था। पीड़ित ने भरोसे में आकर अपनी सदस्यता ली और पैसे का निवेश कर दिया।
शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
बाद में पता चला कि आरोपित इस धंधे के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुके हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर नौ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंदिरापुरम के अभयखंड के रहने वाले मनोज गुप्ता का कहना है कि शाहरुख उर्फ दीन मोहम्मद नाम के युवक ने उनसे संपर्क किया और डालर में कमाई की बात कही।
उन्होंने कमाई के बारे में जानकारी की तो शाहरुख ने उन्हें मसूरी के एक रेस्टोरेंट में बुलाया। यहां पर उसने अपने साथियों नीरज गुप्ता, कपिल नरोला, बलदेव सिंह चाहर, कुलदीप, नितिन गोस्वामी, जय, ओमवीर व सुनील गुप्ता से मुलाकात कराई। आरोपितों ने बताया कि वह अमेरिकन कंपनी पलंबाइन इंटरनेशनल के लिए काम करते हैं।
सदस्य बनाने के लिए देना होता 2250 रुपये
एक सदस्य बनाने के लिए 2250 रुपये का भुगतान करना होता है और तीन से चार साल में कंपनी उन्हें 32 लाख रुपये देती है। यदि उन्होंने अपने नीचे अन्य सदस्य बनवाए तो चार साल के बाद 1.40 करोड़ रुपये मिलेंगे। उन्होंने यूट्यूब चैनल पर अपनी कंपनी की गतिविधियां भी दिखाई। भरोसे में आकर उन्होंने अपनी 10 आइडी बनवाई और साढ़े 22 हजार रुपये जमा करा दिए। उन्हें एक ग्रुप पर जोड़ा गया और अन्य साथियों से मिलवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *