Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, रात में सिर्फ इस टाइम पर ही होगी चलने की इजाजत

top-news

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर यातायात के बढ़ते दबाव के कारण पूरे दिन मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध की तैयारी शुरु कर दी है। शुक्रवार को परीक्षण (ट्रायल) के तौर पर मालवाहक वाहनों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सुबह सात 7 से रात 10 बजे तक प्रतिबंध रखा जाएगा। सिर्फ आवश्यक सेवाओं जैसे फल, सब्जी, दूध, दवा, ईंधन से जुड़े आदि वाहनों को जाने की इजाजत रहेगी।
डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। मार्ग पर तीन जगह अंडरपास और सड़क पर री-सर्फेसिंग का काम चल रहा है। इसलिए दिल्ली की तर्ज पर एक्सप्रेस-वे पर रास्तों पर इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सुबह सात से रात 10 बजे तक मालवाहक वाहन चलने नहीं दिए जाएंगे। अभी सुबह 11 से शाम पांच बजे तक चलते रहते हैं। अल्फा कार्मशियल, परी चौक रूट पर माल वाहक वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
ग्रेटर नोएडा के रास्ते नोएडा होकर कालिंदी कुंज, चिल्ला बार्डर, डीएनडी बार्डर से होकर दिल्ली जाने वाले
चालकों को ईर्स्टन पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाना होगा। भारी वाहनों को ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने से रोका जाएगा।
नो एंट्री के कारण कासना से होकर सूरजपुर तक जाने वाले वाले माल वाहक वाहन चालकों को होंडा चौक होते हुए एलजी चौक होकर अपने गंतव्य की ओर जाना होगा। इससे परिचौक, पी-3 चौक, अल्फा कामर्शियल पर यातायात का दबाव कम रहेगा। सिरसा से मकौड़ा और तिलपता तक जाने वाले मार्ग को खुला रखा जाएगा। इसके लिए संबंधित प्राधिकरण की मदद ली जाएगी। शुक्रवार को ट्रायल के तौर पर माल वाहक वाहनों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सुबह सात बजे से रात दस बजे तक प्रतिबंध रहेगा।