Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: टीकाकरण अभियान में सहयोग नहीं करने पर डीएम सख्त, दो स्कूलों को नोटिस जारी करने के निर्देश

top-news

Greater Noida: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि सरकारी स्तर पर चल रहे टीकाकरण अभियान में कुछ निजी स्कूल सहयोग नहीं कर रहे, जिससे अभियान प्रभावित हो रहा है। सरस्वती पब्लिक स्कूल ममूरा नोएडा और ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल मायचा दादरी का नाम सामने आने पर डीएम ने दोनों स्कूलों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि नोटिस के बावजूद सहयोग नहीं किया गया, तो दोनों स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।

डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी सरकारी अस्पतालों में विद्युत एवं फायर सुरक्षा उपकरणों का ऑडिट कराना सुनिश्चित करें। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों में ठंडा पानी एवं बैठने की उचित व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रात में भी डॉक्टर की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में मेगा टीकाकरण कैंप लगाकर अधिक से अधिक बच्चों को टीके लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को सक्रिय रहने को कहा गया। टीकाकरण में लापरवाही करने वाली आशाओं को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।