Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

बकायेदार बिल्डर हो जाए सावधान: आज से घर और कार्यालय पर ढोल बजा कर मांगे जाएंगे पैसे

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल तोंगड़

जिला प्रशासन आज से 101 बकायेदार बिल्डरों से खरीददारों के 503 करोड वसूलने की कार्रवाई शुरू करेगा। यूपी रेरा के रिकवरी सर्टिफिकेट पर कार्रवाई करेगा। इसके तहत बिल्डरों के घर और कार्यालयों के बाहर ढोल बजाकर मुनादी कराई जाएगी। साथ ही नोटिस भी चस्पा किया जाएगा। उनके पड़ोसियों को बिल्डर के बारे में जानकारी दी जाएगी। फिर भी पैसे नहीं देने पर बिल्डर के खिलाफ शहर भर में बकायेदार होने के पोस्टर और बैनर लगाए जाएंगे। कार्य को अंजाम देने के लिए जिला प्रशासन ने 30 टीमों का गठन किया है।

जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि बिल्डरों पर सामाजिक प्रभाव डालने के लिए उनके प्रोजेक्ट ही नहीं आसपास में भी मुनादी कराई जाएगी। ताकि बिल्डर पैसे जमा कर दें अगर बिल्डर फिर भी पैसे जमा नहीं करेगा। तो उसके खिलाफ पोस्टर बैनर शहर में बकायेदार लिखकर लगवाए जाएंगे और उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी आज और कल बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

जिले के टॉप 12 बकायेदारों बिल्डर

वेव मेगा सिटी सेंटर 80.55 करोड़
रूद्र बिल्डवेल होम्स – 49.81 करोड़
लॉजिक इंफ्रास्ट्रक्चर – 34.57 करोड़
सुपरटेक टाउनशिप प्रोजेक्ट – 33.56 करोड़
कॉसमॉस इन्फ्राएस्टेट – 26.71 करोड़
महागुन इंडिया – 19.97 करोड़
ग्रीनवे/ आरसी इंफ्रास्ट्रक्चर- 17.63 करोड़
अजनारा रीयलटेक- 15.41 करोड़
जयप्रकाश एसोसिएट्स- 15.32 करोड़
पारसनाथ डेवलपर्स- 13.39 करोड़
सिक्का इंफ्रास्ट्रक्चर- 13.38 करोड़
फ्यूचर वर्ल्ड ग्रीन होम्स – 12.44 करोड़