Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

जीबीसी में 40 हजार करोड़ के निवेश लक्ष्य को हासिल करने में जुटा ग्रेनो प्राधिकरण, सीईओ ने की जमीन आवंटन से जुड़े सभी विभागों की समीक्षा बैठक

ग्रेटर नोएडा। कपिल तोंगड़

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेक्रिंग सेरेमनी की तैयारियों की समीक्षा की। सीईओ ने जमीन आवंटन से जुड़े सभी विभागों को निर्देश दिए कि जिन निवेशकों ने ग्रेटर नोएडा में निवेश के लिए करार किए हैं, उनको जीबीसी में ले जाने पहले जमीन उपलब्ध कराकर नक्शा पास कराने तक की प्रकिया पूरी करा लेने का लक्ष्य दिया है।

दरअसल, शासन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश के साथ ग्राउंड ब्रेक्रिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने का लक्ष्य दिया है। सीईओ रितु माहेश्वरी की अगुवाई में प्राधिकरण इस लक्ष्य को पाने की पूरी कोशिश कर रहा है। सीईओ ने इस लक्ष्य को हासिल करने के मद्देनजर बृहस्पतिवार को औद्योगिक, वाणिज्यिक, बिल्डर, संस्थागत और आईटी विभागोें की बैठक की। सीईओ ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ हुए एमओयू को तीन श्रेणी में बांटा है। पहली श्रेणी में वे निवेशक हैं, जिनको भूखंड दे दिए गए हैं। सीईओ ने इन आवंटियोें की आवंटन प्रक्रिया को तत्काल पूरा कराकर लीज डीड कराने और नक्शा पास कराने तक की प्रक्रिया पूरी करा लेने के निर्देश दिए हैं, ताकि समय से मौके पर काम शुरू हो सके। दूसरी श्रेणी में वे निवेशक हैं, जो अपनी इकाई का विस्तार कर रहे हैं। उनका भी मौके पर काम शुरू कराने का लक्ष्य दिया है। तीसरी श्रेणी में वे निवेषक हैं, जो ग्रेटर नोएडा में निवेश के लिए आतुर हैं, लेकिन उनको अभी तक भूखंड नहीं मिला है।
सीईओ रितु माहेश्वरी ने ग्राउंड ब्रेक्रिंग सेरेमनी से पहले इन निवेशकों के लिए भी स्कीम लाकर भूखंड आवंटन करने और नक्शा स्वीकृति तक की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। सीईओ ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि बड़े डिफॉल्टरों के आवंटन रद्द कर उनसे जमीन वापस लिए जाएं। उन भूखंडों को स्कीमों में शामिल कर इन निवेशकों को उपलब्ध कराए जाएं। इस समीक्षा बैठक में एसीईओ मेधा रूपम, एसीईओ अमनदीप डुली, एसीईओ आनंद वर्धन समेत सभी वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।