Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

पानी के बिल से जुड़े विवादों को शीघ्र हल करें, ऑनलाइन ही बिल भेजने के दिए सीईओ ने निर्देश

top-news

ग्रेटर नोएडा।कपिल तोंगड़

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को जल विभाग की समीक्षा की। सीईओ ने पानी के बिल से जुड़े मसलों को शीघ्र हल करने के निर्देश दिए। सीईओ ने पानी की सप्लाई से लेकर बिल देने तक की प्रक्रिया तय करने के लिए नीति बनाने के निर्देश दिए। सीईओ ने सभी आवंटियों को ऑनलाइन ही बिल भेजने के निर्देष दिए।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से करीब 45 हजार पानी बिल जारी किए जाते हैं। जिन आवंटियों के ई-मेल आईडी अपडेट हैं उनको ई-मेल कर दिया जाता है, जिनके ई-मेल आईडी अपडेट नहीं हैं, उनको हार्ड कॉपी उनके पते पर भेजा जाता हैै। सीईओ रितु माहेश्वरी ने जल विभाग को निर्देष दिए हैं कि सभी आवंटियों को ऑनलाइन ही पानी के बिल उपलब्ध कराए जाएं। उनके ई-मेल और मोबाइल नंबर अपडेट कर ई-मेल और मैसेज के जरिए भेजे जाएं। सीईओ ने पानी के बिल से जुडे़ विवादों को खत्म करने के लिए पॉलिसी बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शीघ्र ही एसीईओ स्तर की समिति बनाई जा सकती है। सीईओ की मंशा है कि पानी के बिल को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। पॉलिसी बन जाने से सभी विवाद आसानी से सुलझ जाएंगे। गर्मी में पानी की खपत बढ़ने के मद्देनजर मेनटेनेंस के कार्यों को प्राथमिकता पर कराने और क्लोरिनेशन सिस्टम को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बैठक मेें एसीईओ मेधा रूपम, ओएसडी हिमांशु वर्मा, प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम आदि मौजूद रहे।