Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

पैर में था फ्रैक्चर, कर दिया हार्ट का ऑपरेशन; बुजुर्ग की मौत

top-news

नोएडा। नोएडा सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वजन ने बुधवार शाम हंगामा किया है। उनका आरोप है कि पैर में चोट लगने के बाद मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने हार्ट का ऑपरेशन कर दिया। इससे मरीज की मौत हो गई।
गाजियाबाद के बुजुर्ग दिनेश सक्सेना के शनिवार रात बेड से गिरने के कारण पैर में फ्रैक्चर हुआ था। स्वजन ने फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। स्वजन का आरोप है कि डाक्टरों ने पैर के फ्रैक्चर का ऑपरेशन करने के बजाय मरीज की एंजियोग्राफी जांच के बाद एंजियोप्लास्टी कर दी। जबकि पूर्व में मरीज की दो बार एंजियोप्लास्टी हो चुकी थी। पैर का समय पर ऑपरेशन नहीं किया।
बुधवार को आनन-फानन में मरीज को मृत घोषित कर दिया गया। स्वजन का आरोप है कि मरीज की मौत गलत आपरेशन के कारण पहले ही हो चुकी थी, पर चिकित्सकों ने इस बात को छुपाए रखा व शव देने में आनाकानी की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
उधर, फोर्टिस अस्पताल प्रबंधन का कहना है हिप फ्रैक्चर की शिकायत पर मरीज अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसे हृदय, मधुमेह के साथ सीओपीडी की बीमारी थी। अन्य बीमारी का पहले इलाज शुरू किया गया था।