Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

गाजियाबाद में प्रेमी ने युवती की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद खाया जहर

top-news

गाजियाबाद। गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के घुकना में एक तरफा प्रेम के चलते एक युवक ने युवती दीपमाला की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद जहर खा लिया। युवक को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
घटना बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे की है। जब युवक युवती के घर पहुंचा और वहां हुए विवाद के बाद यह कदम उठाया। वारदात के वक्त युवती घर पर अकेली थी और उसके माता-पिता मंदिर गए हुए थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
एमकॉम की छात्रा थी दीपमाला
आरोपित राहुल बुलंदशहर के सालिमपुर जाट का रहने वाला है। आरोपित का उपचार पुलिस हिरासत में चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर घर पर आने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान युवक ने तमंचा निकालकर युवती को गोली मार दी और खुद जहरीला पदार्थ खा लिया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसी युवती को लेकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे।