Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: 27 मई से शुरू होगी इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप, छह महाद्वीपों की टीमें करेंगी मुकाबला

top-news

Greater Noida: क्रिकेट प्रेमियों के लिए ग्रेटर नोएडा से एक रोमांचक खबर सामने आई है। आगामी इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप (ILC) 27 मई से ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू होने जा रही है। बता दे कि इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में छह महाद्वीपों की छह टीमें भाग लेंगी और कुल 18 मुकाबले खेले जाएंगे।

चैंपियनशिप का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जिससे दुनियाभर के दर्शक घर बैठे इस क्रिकेट महाकुंभ का आनंद उठा सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान, ILC के संस्थापक प्रदीप सांगवान ने कहा, “यह सिर्फ टूर्नामेंट नहीं, बल्कि क्रिकेट की एकता का उत्सव है।” वहीं, सह-संस्थापक और निदेशक राहुल हुड्डा ने ग्रेटर नोएडा को इस आयोजन का मेजबान बनते देख गर्व जताया। ILC का आयोजन और प्रबंधन 100 स्पोर्ट्स द्वारा किया जा रहा है। टूर्नामेंट में विश्व के दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिससे यह आयोजन क्रिकेट इतिहास में एक नई पहचान बनाने को तैयार है।