Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

नोएडा दिवस पर शहरवासियों को ई-सााइकिल का तोहफा, भुगतान व संचालन के लिए तैयार किया गया ऐप

top-news

नोएडा। प्राधिकरण की ओर से नोएडा दिवस पर शहरवासियाें को ई-साइकिल का तोहफा मिलने जा रहा है। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। संचालन के दौरान लोगों को ऑनलाइन भुगतान में दिक्कत न हो। इसके लिए ई साइकिल संचालन कंपनी टर्बन मोबिलिटी की ओर से तैयार एप को नोएडा ट्रैफिक सेल (एनटीसी) प्रभारी से मंजूरी मिल गई है।
310 ई साइकिल का किया जाना है संचालन
प्राधिकरण के आईटी सेल से इसको अमलीजामा पहनाने का काम किया जा रहा है। बता दें कि टर्बन मोबिलिटी की ओर से शहर में 31 डाक स्टेशन से 310 ई साइकिल का संचालन शुरू किया जाना है। संचालन से पहले ई साइकिल चार्जिंग के लिए इलेक्ट्रिक मीटर को लगाने की प्रक्रिया चल रही थी, जिसमें से 20 स्थानों पर ई चार्जिंग प्वॉइंट की व्यवस्था को कंपनी की ओर से पूरा करा लिया गया है, लेकिन अब कंपनी की ओर से अन्य स्थानों पर मोबाइल ई चार्जिंग वैन की व्यवस्था को शुरू कराया जाएगा।
NDTC प्रभारी के सामने कंपनी मोबाइल ऐप की प्रस्तुतीकरण
जो सड़क पर चलती हुई ई साइकिल को भी चार्ज कर देगी। यही वैन पीक आवर में अन्य जगहों पर ई साइकिल की कमी होने पर डाक स्टेशन पर ई साईकिल लिफ्ट कराएगी। हालांकि, इससे पहले भुगतान को लेकर चल रही कसमकस को खत्म कर लिया गया है। टर्बन मोबिलिटी कंपनी की ओर से एनटीसी प्रभारी एएस शर्मा के सामने मोबाइल ऐप का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसमें ऑनलाइन भुगतान व ऑनलाइन कैसे ई-साइकिल को प्राप्त किया गया और कहां छोड़ा जा सकेगा। इसकी जानकारी से अवगत कराया गया।