Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, हादसे में 2 की मौत; चालक फरार

top-news

नोएडा। इकोटेक एक कोतवाली क्षेत्र स्थित विनोद भाटी गोलचक्कर के सामने डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति के सिर्फ खरोच आई है। हादसा तेज रफ्तार में डंपर गोल चक्कर पर मोड़ने के दौरान अनियंत्रित होने से हुआ है। आरोपित चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
जानें कैसे हुआ हादसा
दनकौर के बाजपुर गांव के रहने वाले विनोद, समीर भाटी व सूरज निजी फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। मंगलवार रात दस बजे के करीब वह ड्यूटी समाप्त कर कासना स्थित फैक्ट्री से वापस दनकौर के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह भाटी गोल चक्कर पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार डंपर पीछे से आया और चालक ने रफ्तार में ही गोल चक्कर पर डंपर को बाएं तरफ मोड़ने की कोशिश की।
डंपर के आगे चल रहे बाइक सवार तीनों व्यक्तियों पर डंपर चढ़ गया। विनोद व समीर की मौके पर मौत हो गई। इकोटेक एक कोतवाली प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि विनोद बाइक चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट लगाया हुआ था, लेकिन डंपर दोनों के पूरे शरीर पर चढ़ गया। इस वजह से दोनों की जान चली गई। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है चालक कहां छुपा है यह पता करने की कोशिश की जा रही है।