Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

खुले में कूड़ा फेंकने वाले रेस्त्रां का रद्द होगा फूड लाइसेंस, बाकी पर होगी एफआईआर

top-news

गाजियाबाद। सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने पुलिस प्रवर्तन दस्ते के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को कविनगर जोन के आरडीसी में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और जिस प्रतिष्ठान के सामने कूड़ा मिला, उसके संचालक को एक हजार रुपये का चालान थमा दिया।
कूड़ा फैलाते हुए दूसरी बार पकड़े जाने पर रेस्त्रां का फूड लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी। इसके बाद भी रेस्त्रां के सामने कूड़ा मिलता है तो बाकी प्रतिष्ठानों की भांति इनके संचालकों पर भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एमके सिंह ने बताया कि दिसंबर में 122 स्थानों को कूड़ा मुक्त कर सुंदरीकरण किया था।
तभी शासन के निर्देश पर पीपीपी (प्रेयर, पर्स्यू, पेनल्टी) माडल को भी सक्रिय कर दिया था। पहले लोगों से प्रार्थना की गई कि वे खुले में कूड़ा न डालें और गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग रखें। फिर ये देखा कि लोग ऐसा कर रहे है या नहीं और अब इन नियमों का पालन करने वालों पर कार्रवाई की शुरुआत की है।
साफ रखना लोगों की जिम्मेदारी
एक सप्ताह तक नगर आयुक्त डा. नितिन गौड़ ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ शहर के प्रमुख बाजार व व्यावसायिक क्षेत्रों का भ्रमण किया। इसमें सामने आया कि नगर निगम के कर्मचारी रोजाना सुबह के समय सार्वजनिक स्थलों की सफाई करते हैं। इसके बाद भी दुकान व प्रतिष्ठान खुलते ही सड़क किनारे कूड़ा इकट्ठा हो जाता है। इसकी वजह है कि सभी प्रतिष्ठानों की सफाई कर कूड़ा खुले में डाल दिया जाता है।