Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

ऑफिस जा रही युवती का कार में अपहरण का प्रयास, बात करना बंद की तो आरोपितों ने दी वारदात को अंजाम

top-news

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार स्थित डीपीएस चौराहे के पास स्कूटी से ऑफिस जा रही एक युवती काे दो युवकों ने कार में में अगवा करने का प्रयास किया। मौके पर तैनात यातायात के पुलिसकर्मियों ने युवती को आरोपितों से बचाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
बात करना बंद की तो अपहरण का प्रयास
एक आरोपित एलएलबी का छात्र है। पूछताछ में पता चला है कि युवती का वह पूर्व परिचित है और युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया था। इसके चलते उसने युवती के अपहरण का प्रयास किया। एसीपी कोतवाली सुजीत कुमार राय ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में राजनगर का रहने वाला सक्षम सहलोत व लोहियानगर का तेजस शर्मा शामिल है।
आरोपित ने अपहरण की रची साजिश
उन्होंने बताया कि सक्षम एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। उसकी पूर्व में युवती के साथ दोस्ती थी, लेकिन बाद में युवती ने दोस्ती तोड़कर सक्षम से बात करना बंद कर दिया था। उसने कई बार युवती से बात करने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो आरोपित ने उसके अपहरण की साजिश रची।
युवती नाेएडा की एक कंपनी में नौकरी करती है और सोमवार सुबह स्कूटी से ऑफिस जा रही थी। डीपीएस चौराहे की रेड लाइट पर आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पीड़िता की मदद करते हुए आरोपितों को दबोच लिया।