Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Virat Kohli का दिखा दिल्ली पर दबदबा! वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ने से पांच रन दूर

top-news

Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने 47 गेंदों में चार चौकों की मदद से 51 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही कोहली ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। उन्होंने आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। कोहली ने दिल्ली के खिलाफ अब तक 1130 रन बनाए हैं, जबकि डेविड वॉर्नर 1134 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं। कोहली अब वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ पांच रन दूर हैं।

इसके अलावा, विराट कोहली ने दिल्ली के खिलाफ 11वीं बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं और इस मामले में भी डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया है। वॉर्नर ने RCB के खिलाफ 10 बार ऐसा किया था। मैच में क्रुणाल पांड्या और विराट की शतकीय साझेदारी की बदौलत RCB ने दिल्ली को छह विकेट से हराकर सत्र की सातवीं जीत दर्ज की। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए बेंगलुरु ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।