Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत गौतम बुध नगर को मिली छह खेलों की मेजबानी

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल तोंगड़

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत गौतम बुध नगर को छह खेलों की मेजबानी मिली है। इनमें बॉक्सिंग, स्विमिंग, बास्केटबॉल, कबड्डी, वेटलिफ्टिंग और शूटिंग। इनमें से ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कंपलेक्स में बॉक्सिंग, स्विमिंग और कबड्डी का आयोजन होगा। जबकि गौतम बुध विश्वविद्यालय में वेटलिफ्टिंग और बास्केटबॉल का आयोजन होगा और शूटिंग का आयोजन गौतम बुध नगर में अंतरराष्ट्रीय मानकों की शूटिंग रेंज नहीं होने के कारण दिल्ली के तुग़लकाबाद स्थित करणी सिंह शूटिंग रेंज में होगा।

जिले में करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए स्टेडियम सुविधाएं नदारद

जिले में में सैकड़ों करोड़ों रुपए खर्च करके बनाए गए स्टेडियम लेकिन नहीं है अंतरराष्ट्रीय मानकों की शूटिंग रेंज, जिन खेलों की सुविधाएं स्टेडियम में मौजूद है उनकी हालत भी खस्ता हो गई है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधीन आने वाले विजय सिंह पथिक स्टेडियम की हालत भी खस्ता है खेल के ग्राउंड और इक्विपमेंट खराब हो रहे हैं लेकिन प्राधिकरण की तरफ से स्टेडियम पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।