Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

OYO होटल में ले जाकर प्रेमिका की कर दी हत्‍ या, खाना लाने के बहाने से हो गया फरार

top-news

नोएडा : इटावा के भरथना के काठमऊ गांव का 28 वर्षीय सोनू कुमार शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब अपनी शादीशुदा प्रेमिका अनीता देवी के साथ छिजारसी कालोनी स्थित ओयो से संबंधित एक होटल में गया था। शाम सात बजे के करीब सोनू के मोबाइल पर उसकी मंगेतर का फोन आया। शादीशुदा प्रेमिका ने सोनू से शादी न करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सोनू ने बाथरूम में ले जाकर अनीता देवी के सिर पर कैंचीनुमा कपड़े काटने वाले कटर से हमला कर दिया।
शरीर के अन्य हिस्से में भी आरोपित ने वार किए और खाना लेने के बहाने फरार हो गया। काफी देर तक जब रूम में कोई हलचल नहीं हुई और होटल का स्टाफ पहुंचा,जहां महिला का शव बाथरूम में पड़ा था। स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस को दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जानकारी महिला के पति और बेटों को दी। फरार आरोपित को भी पुलिस ने देर रात दबोच लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला द्वारा शादी का विरोध करने पर प्रेमी ने उसकी हत्या की है।
एडिशनल डीसीपी डा. राजीव दीक्षित ने बताया कि छिजारसी कालोनी स्थित होटल के कर्मचारियों ने बीती शाम पुलिस को सूचना दी कि एक कमरे के बाथरूम में महिला का शव पड़ा है। मृत महिला की शिनाख्त 38 वर्षीय अनीता निवासी इटावा के रूप में हुई। अनीता पति के साथ हाल में चोटपुर कालोनी में किराये पर रह रही थी। मृतका के पति राजेंद्र बाबू की शिकायत पर पुलिस ने सोनू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। सोनू भी महिला के पड़ोस में रहता था।