Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

नोएडा में पैर पसार रहा H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस, 5 केस आए सामने

top-news

नोएडा। जिले में कोरोना के साथ इनफ्लुएंजा वायरस के मरीज मिलने लगे हैं। शनिवार को विभाग की ओर से एच3एन2 इनफ्लुएंजा वायरस के जिले में पांच मरीज मिलने की पुष्टि की गई है। इनका निजी में इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन्फ्लुएंजा के लक्षण दिखने पर मरीजों ने निजी अस्पताल में जांच कराई थी। जांच के दौरान पाजीटिव रिपोर्ट आने के बाद इन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया है। इन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। फिलहाल इन संक्रमित मरीज की कोई यात्रा की जानकारी सामने नहीं आई है। विभाग की ओर से पता लगाया जा रहा है कि यह किन लोगों के संपर्क में आए है।
एच3एन2 से बचाव के लिए शहर के लिए सभी निजी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। अस्पतालों में जरूरत के अनुसार बेड आरक्षित करने के साथ-साथ जरूरी दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि लोगों को फिलहाल सावधानी रखने की आवश्यकता है।
यह हैं इन्फ्लूएंजा वायरस के लक्षण
डाक्टर के अनुसार एच3एन2 मौसमी इन्फ्लूएंजा ए वायरस हैं। इन्फ्लूएंजा वायरस के लक्षण सीजनल कोल्ड और कफ की तरह होते हैं। इसमें खांसी, नाक बहना, नाक बंद होना, गले में खराश, सिर दर्द, शरीर में दर्द, बुखार, उल्टी, थकान, सांस फूलना, ठंड लगना व दस्त लगना है। अगर 48 घंटे से ज्यादा यह दिक्कत है तो डाक्टर से संपर्क करें।