Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

141 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर चलाया गया इलेक्ट्रिक इंजन, सफल ट्रायल के बाद अब रवाना होगी मालगाड़ी

top-news

नोएडा। वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर के न्यू दादरी से न्यू रेवाड़ी सेक्शन पर बृहस्पतिवार को बिजली का इंजन दौड़ाने का सफल ट्रायल हुआ। दोपहर करीब एक बजे न्यू दादरी से न्यू रेवाड़ी तक 141 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर बिजली इंजन रवाना किया गया।
इस दौरान कई तकनीकी पहलुओं की जांच की गई। रात करीब आठ बजे इंजन न्यू रेवाड़ी पहुंचा। शुक्रवार को न्यू दादरी से न्यू रेवाड़ी तक 750 मीटर लंबी मालगाड़ी को रवाना किया जाएगा। यह मालगाड़ी न्यू रेवाड़ी से भारतीय रेल की लाइन के जरिये मुंबई को रवाना होगी।
परियोजना महाप्रबंधक वाइपी शर्मा ने बताया कि न्यू दादरी से न्यू पृथला के बीच पहले से ही मालगाड़ी का संचालन हो रहा है। इस सेक्शन की लंबाई करीब 54 किलोमीटर है। पिछले दिनों न्यू रेवाड़ी तक का सेक्शन पूरा हो गया था। गुरुग्राम के पास सोहना में 6.25 किमी डीप कट और एक किमी लंबी टनल (सुरंग) का काम अब पूरा हो गया है, जिसके बाद न्यू रोवाड़ी तक मालगाड़ी ले जाने को हरी झंडी मिल गई। वर्तमान में प्रयागराज से न्यू दादरी होते हुए न्यू पृथला तक मालगाड़ियां संचालित हो रही हैं।