Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

ट्रक ने आगे जा रही गाड़ी को मारी टक्कर, दुर्घटना के बाद लगी आग, झुलसने से चालक की मौत

top-news

ग्रेटर नोएडा। ईस्टर्न पेरीफेरल पर बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक ने आगे जा रहे वाहन में टक्कर मारी। घटना के बाद टक्कर मारने वाले वाहन की केबिन में आग लग गई। आग लगने से चालक की जलकर मौत हो गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर विभाग के वाहन ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया एक ट्रक सोनीपत से फरीदाबाद ईस्टर्न पेरीफेरल के रास्ते जा रहा था। ट्रक में सोफे का कवर भरा था। ट्रक को बुलंदशहर के डिबाई ऊंचा गांव निवासी चालक धर्मेंद्र चला रहा था। संभावना जताई जा रही है कि आगे चल रहे किसी वाहन ने अचानक ब्रेक मार दी, इस कारण पीछे चल रहे धर्मेंद्र का ट्रक उससे टकरा गया।
आग केविन तक ही सीमित रही
घटना के बाद धर्मेंद्र के ट्रक की केबिन में आग लग गई , दूसरा वाहन मौके से भाग गया। आग की लपटों में धर्मेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने बताया आग केविन तक ही सीमित रह गई, पीछे रखे माल को बचा लिया गया। सीएनजी लगी होने के कारण दुर्घटना के बाद आग लगने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को मौके से हटाकर पेरिफेरल पर वाहनों का आवागमन सही कराया।