Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर आज रात से महंगी होगी यात्रा, टोल प्रबंधन ने जारी की सूचना

top-news

नोएडा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज आधी रात से यात्रा महंगी हो जाएगी। टाेल शुल्क की नई दरें शुक्रवार आधी रात से लागू होंगी। एनएच 34 के लुहारली टोल प्लाजा पर नई दरों के अनुसार टोल वसूली की जाएगी।
शनिवार से नए वित्त वर्ष शुरू होने जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने नए वित्त वर्ष में टोल शुल्क की दरों में वृद्धि की है। यह वृद्धि शुक्रवार आधी रात से प्रभावी हो जाएगी। दादरी से गुजरने वाले एनएच 34 पर भी नई टोल दरें प्रभावी होंगी। टोल प्रबंधन ने इसकी सूचना जारी कर दी है।
यह होंगी नई दरें
नई दरों के अनुसार एकल यात्रा पर कार, जीप, वैन व हल्के वाहनों के लिए 135 के बजाए 140 रुपये टोल शुरू देना होगा। वहीं हल्के वाणिज्यक वाहनों के लिए यह दर 220 रुपये है। अभी तक 210 रुपये वसूले जा रहे थे। बस व ट्रक के लिए नई दरें 450 रुपये होंगी, वर्तमान दर 430 रुपये थी। तीन धुरी वाले वाणिज्यक वाहनों से 660 रुपये के बजाए अब 690 रुपये वसूल किए जाएंगे। भारी वाहन, निर्माण मशीनरी, छह धुरी वाले वाहनों को 840 के बजाए 885 रुपये टोल शुल्क देना होगा।