Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

महिला के लिए आरक्षित हुई गाजियाबाद महापौर की सीट, यूपी सरकार के नगर विकास विभाग ने की घोषणा

top-news

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग ने बुधवार को नगर निकायों के अध्यक्ष की सीट के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी है। गाजियाबाद नगर निगम में महापौर की सीट महिला के लिए आरक्षित हुई है, नगर पालिका परिषद खोड़ा-मकनपुर, मुरादनगर और लोनी में चेयरमैन की सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है।
7 दिन के अंदर आपत्तियां करानी होगी दर्ज
इसके अलावा नगर पंचायत निवाड़ी में चेयरमैन की सीट अनारक्षित है, नगर पंचायत पतला में चेयरमैन की सीट पिछड़ा वर्ग महिला, नगर पंचायत डासना में चेयरमैन की सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है। नगर पंचायत फरीदनगर में चेयरमैन की सीट अनारक्षित हुई है। सात दिन के अंदर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके बाद सुनवाई होगी और नगर निकायों में आरक्षण पर अंतिम मोहर लगेगी।