Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

गाजियाबाद में युवक से मारपीट कर कार तोड़ी, जान बचाकर भागा तो चलाई गोली

top-news

गाजियाबाद। साहिबाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के राणा चौक के पास बृहस्पतिवार दोपहर स्कार्पियो कार सवार युवक पर छह से अधिक युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। कार में तोड़फोड़ की। भागने पर गोली चला दी। पीड़ित ने चार नामजद समेत छह के खिलाफ खोड़ा थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिंकू प्रताप विहार खोड़ा में रहते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी स्कार्पियो कार से भाई उत्तम के साथ पंप पर तेल भरवाने जा रहे थे। जैसे ही वह राणा चाैक के पास पहुंचे। बाइक पर आए काली, पंकज, गौरव और विवेक ने अन्य अज्ञात युवकों के साथ उनकी कार के आगे आकर रोकने लगे। चलती कार में ही आरोपितों ने उनका कालर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।
उन्होंने खुद को छुड़वाकर शीशे बंद किया तो आराेपितों ने लाठी डंडों से कार के शीशे तोड़ दिए। उनकी पिटाई की। वह जैसे तैसे मौके से भागे तो आरोपितों ने फायरिंग कर दी। वह बाल बाल बचे। गोली चलने से मौके पर हड़कंप मच गया। आरोप है कि कार से खींचकर आरोपितों ने उन्हें बाहर निकाला। उनकी सोने की चेन गुम हो गई। उन्होंने खोड़ा थाने में शिकायत की।
पुलिस सुरक्षा की खुली पोल
दिन में तीन बजे सरेराह बाइक सवार युवकों ने लाठी डंडों से युवक को पीटा। कार में तोड़फोड़ की। गोली चला दी। पुलिस को भनक तक नहीं लगी। बदमाश क्षेत्र में पिस्टल लेकर खुलेआम घूम रहे हैं। वारदात कर भाग गए। पुलिस किसी को पकड़ तक नहीं सकी। उन्हें पुलिस का तनीक भी खौफ नहीं है। हालांकि पुलिस का दावा है कि मौके से गोली चलने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त, इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद समेत चार अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आराेपितों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *