Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

खेत में ले जाकर 7 वर्षीय बच्चे से कुकर्म, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती; आरोपित गिरफ्तार

top-news

मुरादनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्चे के साथ आरोपित ने गन्ने के खेत में ले जाकर कुकर्म किया। विरोध पर बच्चे को बेरहमी से पीटा। धमकी दी कि यदि किसी से इस बारे में बताया तो जान से मार देगा। तबीयत बिगड़ने पर जब परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तब कुकर्म की पुष्टि हुई।
आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। एक गांव में रहने वाले व्यक्ति के मुताबिक, उनका सात वर्षीय बेटा एक स्कूल का छात्र है। वह सोमवार को अपने घर के बाहर ही खेल रहा था। इस बीच आरोपित वहां आया और टाफी दिलाने के बहाने बच्चे को अपने साथ ले गया। आरोपित ने गन्ने के खेत में ले जाकर बच्चे के साथ कुकर्म किया।
शोर मचाने पर बच्चे के मुंह ठूंस दिया कपड़ा
शोर मचाने पर आरोपित ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बच्चे को बेरहमी से पीटा भी।इसके बाद बदहवास हालत में बच्चे को छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह बच्चा अपने घर पहुंचा। लेकिन वह काफी गुमसुम था। स्वजन ने पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। रात में जब तबीयत खराब हुई तो स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे।
तब कुकर्म के बारे में पता चला। सख्ती से पूछने पर बच्चे ने स्वजन को आपबीती सुनाई। गुस्साए स्वजन आरोपित के घर पहुंचे लेकिन वह घर नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मुरादनगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपित को दबोच लिया। एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मुरादनगर की गुप्ता मार्केट का मोहित है। आरोपित के कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *